ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : आपातकाल स्थिति में बीमार लोगों के काम आ रही है पुलिस प्रशासन की एम्बुलेंस:-टीसीसी।

ठाकुरगंज/सुमित राज यादव, किशनगंज, जिला पुलिस अधीक्षक किशनगंज द्वारा ठाकुरगंज थाना में दिए गए एम्बुलेंस से बीमार व्यक्ति को लाभ मिल है।ठाकुरगंज पुलिस थाना में मौजूद एम्बुलेंस से स्थानीय लोगों को लॉकडाउन में बीमारी का ईलाज कराने में लाभ मिल रहा है।ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी व कमिटी के सदस्यों ने किशनगंज पुलिस अधीक्षक व ठाकुरगंज पुलिस प्रशासन को इस कार्य हेतु धन्यवाद दिया है।साथ ही कहा है कि वर्तमान में इस आपातकाल स्थिति में सभी बीमारी का इलाज में इसका प्रयोग कर रहे हैं।ठाकुरगंज क्रिकेट टीम के एक सदस्य को भी आपातकाल स्थिति में अपने परिवार के एक सदस्य को बीमारी का इलाज में उक्त एम्बुलेंस का लाभ मिला।इसके लिए टीसीसी के सभी सदस्य पुलिस बल को धन्यवाद दिया है।आज के समय मे पुलिस प्रशासन का ये कार्य बहुत ही सराहनीय है।क्लब के अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो ने पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष को शुभकामनाएं दी है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button