अपराधताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : हरियाण से आज श्रमिको की दूसरों स्पेशल ट्रेन 1.30 बजे पहुँची अररिया स्टेशन

अररिया/अब्दुल कय्यूम, हरियाणा के भिवानी से बिहार के कई जिलों के प्रवासी लोगों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन अररिया पहुंची।जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार के निर्देशानुसार सभी प्रवासी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए स्क्रीनिंग की गयी।इसके बाद सभी लोगों को भोजन एवं पेयजल सुलभ कराया गया।बताया गया कि इस ट्रेन में कुल 1440 प्रवासी अररिया पहुंचे।भोजन करने के बाद प्रवासी लोगों को उनके गृह जिला क्रमशः मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल तथा किशनगंज बस द्वारा रवाना कर दिया गया।वहीं, अररिया जिले के करीब 620 प्रवासियों को जांच के बाद संबंधित प्रखंड क्षेत्र के क्वॉरेंटिन सेंटर भेज दिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button