अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मोटरसाइकल व बस में टक्कर होने से दो लोग हुए घायल..

औरंगाबाद/मयंक कुमार, बारूण थाना क्षेत्र के बबलू होटल के समीप मोटरसाइकल व बस में टक्कर होने से दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार के शाम में बब्लू होटल के समीप नेशनल हाइवे पर बाइक और बस में टक्कर हुई।जिसमे बाइक सवार सासाराम के गोल्डन चौधरी(20 वर्ष) और मोनू कुमार (20 वर्ष) गम्भीर रूप से घायल हो गए।जिनका प्राथमिक इलाज़ बारुण सीएचसी में होने के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।घायल गोल्डन चौधरी ने बताया कि वे अपने निजी कार्य कर अपने बाइक से औरंगाबाद से लौट कर घर जा रहे थे।उसी क्रम में बारुण थाना क्षेत्र बब्लू होटल के समीप बिना इंडिकेटर जलाए ही गाड़ी को मोड़ लिया। जिससे कि उनका संतुलन खो गया है और बस में टक्कर मार दी।जिससे कि बाईक सवार घायल हो गए।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button