ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अग्निपीड़ितों को आपदा प्रबंधन विभाग से मिलने वाला राशि को सीओ ने वितरण किया…

औरंंगाबाद:-बीते दिन गुरुवार की रात को अज्ञात कारणों से बारूण अंचल क्षेत्र के गठौली गांव में भीषण आग लग गयी थी।जिसमे की सात घर जल कर राख में तब्दील हो गया था।अग्निपीड़ितों का घर का सारा सामान जल कर राख हो गया था।जिन्हें निरीक्षण के उपरांत सीओ बसंत कुमार राय ने आपदा प्रबंधन विभाग से मिलने वाला राशि वितरण किया।इस सम्बंध में सीओ ने बताया कि गठौली में सात घर जले थे।जिन्हें सरकार के निर्देशानुसार सम्बन्धित विभाग के द्वारा सभी सातों परिवारों के बीच प्रति परिवार 9800 रुपया नगद वितरित किया गया।जिसमे राम बालक चौधरी, गीता देवी, राजकुमार चौधरी, दिलीप कुमार, दीपक चौधरी, अफसाना खातून, रामशीष चौधरी अग्निपीड़ित शामिल है।साथ ही सीओ ने बताया कि रेड क्रॉस ट्रस्ट को भी सूचना दी गयी।जिनके द्वारा कुछ राहत सामग्री का भी वितरण किया जाएगा।

रिपोर्ट-मयंक कुमार

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button