जिलाधिकारी, पटना कुंदन कुमार के द्वारा समाहरणालय स्थित सभी शाखाओं तथा पदाधिकारी कक्ष का औचक निरीक्षण किया गया।
त्रिलोकी नाथ प्रसाद। निरीक्षण में जिला पदाधिकारी के द्वारा कर्मियों की कर्म पुस्तिका, संचिकाओं का संधारण, आगत-निर्गत पंजी का संधारण, उपस्थिति पंजी एवं पत्रों का रख-रखाव को काफी गंभीरता से देखा तथा कर्मियों से इसकी पूछताछ की। निरीक्षण के क्रम में विभिन्न शाखाओं के 5 कर्मी अनुपस्थित पाए गए जिन्हें स्पष्टीकरण के साथ-साथ तत्काल वेतन बंद करने का निदेश दिया गया इसके अतिरिक्त 6 वैसे कर्मी जिन्होंने पत्रों का पंजी में अद्यतन प्रविष्टि नहीं कर पाए थे को भी स्पष्टीकरण दी गई तथा तत्काल वेतन बंद करने के निदेश दिए गए। लंबित कर्म पुस्तिका पर भी नाराजगी व्यक्त की गई तथा चेतावनी दी गई। सभी शाखाओं के प्रभारी को निदेश दिया गया कि वे अपनी-अपनी शाखाओं में कर्मियों की ससमय उपस्थिति, कर्म पुस्तिका का अद्यतीकरण, आगत-निर्गत पंजी का अद्यतीकरण एवं पत्राचार का अद्यतीकरण कराना सुनिश्चित कराएँ।



