शिक्षकों की समस्याओं को लेकर संघ ने की बैठक।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/संवाददाता विश्व मोहन चौधरी संत हाजीपुर (वैशाली)प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ वैशाली की एक महत्वपूर्ण बैठक शिरोमणि मार्केट दिग्घी कला पश्चिम (सम्राट अशोक सेना के प्रधान कार्यालय) हाजीपुर में संपन्न हुई। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुआ।सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने कहा कि तीन तीन महीने से शिक्षकों को वेतन न मिलना बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है । उन्होंने कहा कि सरकार अपने बनाए हुए नियमावली के अनुरूप न तो पदोन्नति दे रही है और न ही समय पर वेतन।जिसके कारण शिक्षकों में काफी आक्रोश है।जिला अध्यक्ष उत्कल कांत ने कहा कि प्रदेश कमेटी के दिशा निर्देश पर संघ की मजबूती के लिए संघ के सक्रिय सदस्यों का सदस्यता अभियान चलेगा एवं प्रखंड स्तरीय सम्मेलन भी कराया जाएगा इसके अलावा मानसून सत्र में विधानसभा के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में सभी वक्ताओं ने साफ स्वर में कहा कि स्नातक,शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुने जाने वाले प्रतिनिधि सदन में या मीडिया के सामने शिक्षकों से संबंधित समस्या को कह देना ही शिक्षकों की समस्या का समाधान हो जाना समझ रहे हैं।बैठक संपन्न होने के बाद नियोजित प्रारंभिक शिक्षकों का 12 वर्ष की सेवा के आधार पर पदोन्नति एवं बेसिक ग्रेड में स्नातक योग्यता धारी शिक्षकों के 8 वर्ष पूर्ण होने पर स्नातक ग्रेड में पदोन्नति, सभी कोटि के शिक्षकों को अंतर जिला एवं जिला अंतर्गत स्वैच्छिक स्थानांतरण की सुविधा,विशिष्ट शिक्षकों को पदोन्नति की प्रक्रिया को अभिलंब पूरा करने सहित 21 सूत्रीय मांग का एक ज्ञापन जिला शिक्षा पदाधिकारी वैशाली के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उत्कल कांत एवं संचालन जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष ललित दास,संयुक्त सचिव आनंद मोहन, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार,प्रखंड अध्यक्ष वकील राय परमानंद सिंह, अरविंद कुमार,मुन्ना रजक ,रवि कुमार, गणेश दास, अशर्फी दास ,अकबर अली, विश्व मोहन चौधरी संत,मोहम्मद शाहनवाज अता ,विश्वनाथ कुमार ,अवध कुमार, सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा अमित कुमार, प्रेम प्रकाश, मनोज कुमार चौधरी, संजय कुमार, सुमन संजय दास, मनीष कुमार, रामदयाल यादव, राज नारायण महतो ,नरेश कुमार के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

