सरकारी जमीन को खाली कराने गयी प्रशासनिक टीम बैरंग लौटी
प्रयाप्त पुलिस बल की कमी व अतिक्रमण कारी की संख्या ज्यादा रहने के कारण करवाई टली

अररिया (अब्दुल कैय्यूम)। अररिया जिला के पलासी प्रखंड क्षेत्र के रामनगर पंचायत मे दबंगो द्वारा अतिक्रमित सरकारी जमीन को खाली कराने गई पुलिस व स्थानीय प्रशासन को दूसरी बार भी बैरंग वापस वापस लौटना पड़ा। हालांकि लौटने का कारण पुलिस बल का कम पड़ना बताया गया है। खाली कराने को लेकर पुलिस टीम व दबंगो के बीच काफी नोक झोंक भी हुई। आखिर कार पुलिस की दबंगो के सामने एक भी नही चली और उन्हें बेरंग लौटना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार जिले के पलासी ब्लॉक अंतर्गत राम नगर पंचायत के सरकारी भूमि खाता संख्या 906 तथा खेसरा संख्या 2478 रकबा 1 एकड़ 66 डिसमिल जमीन पर स्थानीय ग्रामीणों का अबैध कब्ज़ा जमा हुआ है है। उक्त जमीन को खाली कराकर पंचायत सरकार भवन का निर्माण किया जाना है। जिस का शिलान्यास भी किया जा चुका है। लेकिन उक्त जमीन पर स्थानीय ग्रामीणों व दबंगो का कब्जा जमा रहने के कारण आज तक पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। विभागीय निर्देश के तहत शिघ्र उक्त जमीन पर पंचायत सरकार भवन निर्माण कराया जाना है। इसी के तहत स्थानीय प्रशासन द्वारा उक्त जमीन को खाली कराने के लिए कई बार नोटिस भेजा गया। लेकिन आज तक उक्त सरकारी जमीन खाली नहीं हुआ। उक्त सरकारी जमीन पर कई दबंगो का कब्जा आज भी बना हुआ है। कुछ लोग उक्त जमीन को अतिक्रमण कर घर बनाया हुआ है। कुछ लोग आज भी सरकारी जमीन पर खेती कर रहा है। उक्त सरकारी जमीन को खाली कराने की नियत से शनिवार को स्थानीय पुलिस, स्थानीय प्रशासन सीओ सुशीलकांत सिंह, बीडीओ आदित्य प्रकाश, बिपी आरओ अखिलेश कुमार, पुअनी रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम राम नगर पंचायत पहुंच कर सरकारी जमीन को खाली कराने का प्रयास किया। लेकिन प्रयाप्त बल के नहीं रहने के कारण पुलिस बाल व स्थानीय प्रशासन को बैरंग वापस लौटना पड़ा। सीओ सुशीलकांत सिंह ने बताया की पुलिस बल की संख्या कम पड़ने के कारण अतिक्रणकारियों का पल्ला भाड़ी पड़ गया। हालांकि अतिक्रमणकारियों व पुलिस बलों के बीच नोक झिक भी हुई। लेकिन अतिक्रमण कारियो का पल्ला भारी पड़ गया। जिस कारण प्रशासनिक टीम को वापस लौटना पड़ा। सीओ ने बताया की शिघ्र इस दिशा में आवश्यक करवाई होंगी।
फ़ोटो



