ताजा खबर

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भारतीय पुनर्जागरण के जनक,महान समाज सुधारक, लेखक और ब्रह्म समाज संस्थापक राजा राम मोहन राय जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन करते हुए भावभीनी भावांजलि अर्पित की है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/उन्होंने समाज में व्याप्त बुराइयों व कुरीतियों के विरुद्ध अभियान चलाकर जाति व्यवस्था, छुआछूत, अंधविश्वास व नशीली दवाओं के प्रयोग का व्यापक विरोध किया। उनका सामाजिक सुधार, सती प्रथा के खिलाफ अभियान, बाल विवाह का विरोध और ब्रह्म समाज की स्थापना जैसी उल्लेखनीय पहल अविस्मरणीय योगदान का प्रतीक है। उनके अथक प्रयासों से ही भारत में ज्ञानोदय एवं उदार सुधारवादी आधुनिकीकरण के युग की शुरुआत हुई। उनका महिलाओं के उत्पीड़न, अशिक्षा,बाल विवाह व सती प्रथा के उन्मूलन में किया गया अतुलनीय योगदान हमें सामाजिक सुधार के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!