पूर्वी चम्पारण जिले के ग्राम-सिसवा में आयोजित।…
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/‘‘बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव’’ में जाने के क्रम में पूर्वी चम्पारण के केसरिया मोड़ तथा अरेराज चैक पर जनता दल यू0 के कार्यकत्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग तथा सूचना एवं जन-संपर्क विभाग-सह-जनता दल यू0 विधायक दल के नेता, श्रवण कुमार जी, बाल्मीकी नगर के माननीय सांसद सुनील कुमार, सिकटा के माननीय विधायक, श्री समृद्ध वर्मा जी का भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। माननीय मंत्री जी के पहुॅचते ही पूरा क्षेत्र नारों और जयघोषो से गुंज उठा कार्यकत्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों मे कौशल किशोर सिंह, अमित उपाध्याय, जदयू पहाड़पुर, प्रखंड अध्यक्ष हीरा लाल गीरि, जे0पी0 उपाध्याय, अरूण पटेल, मुन्ना तिवारी, सुभाष कुषवाहा सहित सैंकड़ों से अधिक संख्या में कार्यकत्ताओं ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया तथा नीतीष कुमार जिन्दाबाद, श्रवण कुमार जिन्दाबाद का नारा लगाया।
माननीय मंत्री, श्री श्रवण कुमार जी ने जदयू के कार्यकत्ताआंे और स्थानीय नागरिकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनता का यह स्नेह और समर्थन हमें समाज और बिहार के विकास के लिए निरन्तर कार्य करने की प्रेरणा देता है।



