*11 मई की तारीख राष्ट्रीय स्वाभिमान और शक्ति का प्रतीक : मंत्री*
त्रिलोकी नाथ प्रसाद।जनता दल (यू) विधायक दल के नेता और ग्रामीण विकास विभाग तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने 11 मई की तिथि की विशेषता बताते हुए एक प्रेस बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन राष्ट्रीय स्वाभिमान और शक्ति का प्रतीक है। अंतराष्ट्रीय भू-राजनैतिक दबाबों और सम्भावित प्रतिबंधों के बावजूद भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रसिद्ध वैज्ञानिक भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और भूतपूर्व रक्षामंत्री जार्ज फर्नांडिस ने 11 मई 1998 को राजस्थान के पोखरण इलाके में पोखरन-2 का सफल परमाणु परीक्षण कर विश्व पटल पर एक परमाणु संपन्न देश के रूप में भारत की स्थिति को स्थापित किया। इस साहसिक कदम ने भारत को विश्व के शक्तिशाली परमाणु संपन्न देशो की श्रेणी में ला दिया। ’मिसाइल मैन’ के नाम से प्रसिद्ध डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिभा, दूरदृष्टि और देशभक्ति ने भारत की रक्षा शक्ति को नई ऊंचाईयां प्रदान की।

