ताजा खबर

नीतीश विजन एवं सम्राट नेतृत्व, ‘सात निश्चय-3’ से बिहार में उद्योगों का स्वर्णिम युग शुरु – अंजुम आरा

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अंजुम आरा ने बयान जारी कर कहा है कि मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी के नेतृत्व में बिहार की एनडीए सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास और औद्योगिक प्रगति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि माननीय श्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू की गई दूरदर्शी योजना ‘सात निश्चय-3’ से राज्य में औद्योगिक विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।

‘सात निश्चय-3’ के अंतर्गत 1 करोड़ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का जो महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसे साकार करने की दिशा में सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी क्रम में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार द्वारा 19 नई औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन तथा ‘प्लग एंड प्ले’ शेड्स उपलब्ध कराने की मंजूरी दी गई है, जो राज्य में औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन को नई गति प्रदान करेगा।

यह निर्णय न केवल औद्योगिक ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के व्यापक अवसर भी मुहैया कराएगा। इससे बिहार के युवाओं को अपने ही राज्य में बेहतर भविष्य बनाने का अवसर मिलेगा और पलायन में भी कमी आएगी।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी के नेतृत्व एवं माननीय श्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी नीतियों के समन्वय से बिहार निवेशकों के लिए एक आकर्षक केंद्र बनता जा रहा है। ₹284 करोड़ के इस नए निवेश को उन्होंने बिहार की बढ़ती औद्योगिक विश्वसनीयता का प्रतीक बताया।
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बिहार देश के प्रमुख औद्योगिक राज्यों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगा। सरकार की नीतियों, पारदर्शी व्यवस्था और बेहतर आधारभूत संरचना के कारण राज्य में उद्योगों का स्वर्णिम युग प्रारंभ हो चुका है।

एनडीए सरकार बिहार के विकास, युवाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम कर रही है, और ‘सात निश्चय-3’ इस दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!