किशनगंजताजा खबरपश्चिम बंगालपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : राजेंद्र ज्वेलर्स पर आयकर का शिकंजा, दूसरे दिन भी कई ठिकानों पर छापेमारी जारी

किशनगंज,25अप्रैल(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, शहर के प्रमुख सोना व्यवसायी राजेंद्र ज्वेलर्स से जुड़े ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी रही। विभाग की टीम ने बिहार के किशनगंज और पश्चिम बंगाल के कोलकाता के बहुबाजार इलाके में स्थित सोना-चांदी के कारखाने, रविंद्र सरणी स्थित शोरूम व कार्यालय सहित कई स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस बल की तैनाती की गई है।

आयकर विभाग को आशंका है कि संबंधित व्यवसाय के वित्तीय लेन-देन में बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है।

जांच टीम द्वारा वित्तीय वर्ष से जुड़े दस्तावेज, खाताबही, बिल, खरीद-बिक्री रजिस्टर, बैंक रिकॉर्ड और डिजिटल डाटा की गहन जांच की जा रही है। इसके अलावा कंप्यूटर हार्ड डिस्क व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी खंगाला जा रहा है, ताकि सोना खरीद-बिक्री से जुड़े लेन-देन का मिलान किया जा सके।

छापेमारी की सूचना फैलते ही शहर में चर्चा का माहौल बन गया और संबंधित प्रतिष्ठानों के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि सुरक्षा कारणों से पुलिस ने आम लोगों को पास जाने से रोक दिया।
आयकर विभाग के अधिकारी फिलहाल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं और आधिकारिक रूप से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई सोना कारोबार में संभावित गड़बड़ी और हेराफेरी की आशंका को लेकर की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!