ताजा खबर
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मां भारती के अमर सपूत, अतुल्य पराक्रमी, कुशल शासक एवं महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/उन्होंने कहा कि महाराज शिवाजी परम प्रतापी, अद्भुत साहस व शौर्य के प्रतीक, कुशल प्रशासक और धर्म के प्रति समर्पित महान शूरवीर थे। उन्होंने अपनी युद्ध नीति और युद्ध कौशल के बल पर मुग़ल शासन को विध्वंस करने में अतुलनीय भूमिका निभाई। मातृभूमि की रक्षा को समर्पित उनका निर्भीक एवं स्वातंत्र्य प्रिय व्यक्तित्व हमें सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।



