
राँची//राजधानी रांची में पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में चुटिया थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुये तीन शातिर बदमाशों को धर दबोचा है।
गिरफ्तार आरोपियों में...(1) भागीरथ सिंह, उम्र 23 वर्ष, थाना आरसा, जिला-पुरुलिया, पश्चिम बंगाल,
(2) सूरज सिंह उम्र 19 वर्ष पे० राजू सिंह सा० पिघाटी, थाना आरसा, जिला-पुरूलिया, पश्चिम बंगाल और
(3) कृष्णा माली, उम्र-19 साल, थाना, किच्छा कोतवाली, जिला- रूद्रपुर, उतराखंड शामिल है।
इन बदमाशों के पास से चोरी के16 मोबाइल फोन बरामद किये गए हैं। बता दे कि बीते 27 मार्च को रामनवमी पर्व को लेकर अलग-अलग क्षेत्रो से जुलूस निकाला गया था। जुलूस में शामिल कई लोगों के मोबाइल फोन भीड़ में अचानक गायब हो गये थे। इस संबंध में चुटिया थाना में सनहा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और मामले में कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन गायब करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
सिटी एसपी पारस राणा ने प्रेस वार्ता में बताया कि चुटिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत 27 मार्च को रामनवमी पर्व को लेकर अलग-अलग क्षेत्रों से जुलूस निकाला गया था। जुलूस में शामिल लोगों में से कुछ लोगों के मोबाइल फोन भीड़ में गुम हो गए। इस संबंध में चुटिया थाना में शिकायत दर्ज की गई और जांच शुरू हुई तब पता चला कि बाहरी राज्य के कुछ लोग भीड़ में घुसकर लोगों के पॉकेट मारकर कर मोबाइल फोन उड़ाने का काम कर रहे हैं।
बीते 31 मार्च की शाम पुलिस की टीम रांची रेलवे स्टेशन के आसपास गश्ती कर रही थी। गश्ती के समय राँची रेलवे स्टेशन के आस-पास सघन जाँच और पुछताछ किया जा रहा था। जांच के कम में 03 संदिग्ध व्यक्यिों से गहन पूछताछ की गई। जिसमें तीनों युवक पश्चिम बंगाल के पुरुलिया इलाके के रहने वाले निकले। पूछताछ के कम में उनके द्वारा बताया गया कि वे अलग-अलग शहरों में जाकर भीड़ वाले आयोजनों में शामिल होते थे और मौका मिलते ही मोबाइल फोन की चोरी कर लेते थे। बाद में इन मोबाइलों को बंगाल ले जाकर बेच दिया जाता था। इस संबंध में चुटिया थाना कांड सं0-38/26, दिनांक-31.03.2026, धारा-112/317 (5)/3(5) भा०न्या०सं० दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान किया जा रहा है।वहीं अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।इस पूरी करवाई में चुटिया थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल रहे।


