टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने बेसिक लाइफ सपोर्ट का प्रशिक्षण दिया

सत्येन्द्र पाण्डेय/ पटना ( बिहार ) टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने लोको पायलट को एंबुलेंस सेवा, और बेसिक लाइफ सपोर्ट का प्रशिक्षण इलेक्ट्रिक लोको पायलट प्रशिक्षण केंद्र में दी गई।
प्रशिक्षण के आरंभ में सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया गोल्डन आवर में किए कार्य से ही अधिक लोगों की जीवन रक्षा की जाती है प्रशिक्षण के दौरान एंबुलेंस सेवा डायल 102 और 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा का चयन को जागरूक किया । 24×7 एंबुलेंस डायल 102 आवश्यक सेवा है तो वहीं 108 एंबुलेंस अति आवश्यक सेवा की स्थिति में डायल करना होता है किसी बड़ी दुर्घटना में अधिक रक्त स्रावित व्यक्ति,हार्ट अटैक की स्थिति में 108 नंबर डायल करना चाहिए वहीं महिला के प्रेगनेंसी और नवजात बच्चे की आपात स्थिति में 102 नंबर डायल करना चाहिए 108 एंबुलेंस में एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट के सारे इक्विपमेंट लगे होते हैं वही 102 बेसिक लाइफ सपोर्ट के इक्विपमेंट लगे होते हैं ऐसी स्थिति में एंबुलेंस का चयन करना महत्वपूर्ण होती है 102 नंबर के एम्बुलेंस को जाना की शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के लिए होती है जो बिल्कुल मुफ्त सेवा देने का कार्य करती है,वही डायल 108 एम्बुलेंस की स्थापना 2005 में गोल्डन ओवर में घायल जीवन सुरक्षा रक्षा प्रदान करने के लिए इमरजेंसी ट्रांसपोर्ट सेवा के लिए बनाई गई है । इसके साथ ही स्ट्रेचर की कमी की स्थिति में मैन मेड स्ट्रेचर तैयार करने एंबुलेंस तक ट्रांसपोर्ट करने की विधि प्रशिक्षित की गई ।
सिविल डिफेंस के डेमोंस्ट्रेटर अनिल कुमार सिंह, कल्याण कुमार साहू द्वारा फायर एक्सटिंग्विशर के साथ एलपीजी गैस लिकेज से लगी आग को बुझाने के विभिन्न विधियो, ब्लैकेट स्ट्रेचर ट्रो डेरिक, विधि को प्रशिक्षित किया गया ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में दपू रेलवे चक्रधरपुर,रांची,आद्रा, खड़गपुर मंडल के लोको पायलट,और सहायक लोको पायलट 200 की संख्या में उपस्थित रहे । प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य शुभेंदु हलधर ने सिविल डिफेंस के प्रशिक्षण की सहराना किया माह में चार दिन सेफ्टी प्रशिक्षण देने की प्रस्ताव रखा ।



