ताजा खबर

गुवा पहाड़ी मां वन देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि मां दुर्गा पूजा कलश स्थापना संपन्न

माँ दुर्गा का आगमन सुख-समृद्धि, नकारात्मक ऊर्जा के नाश और आध्यात्मिक शुद्धि के लिए अनिवार्य----नागेद्र पाठक

,सत्येन्द्र पाण्डेय/ पटना ( बिहार )गुवा क्षेत्र स्थित नुईया देशाउली सरना स्थित कारो नदी से गंगाजल उठकर भक्तो ने गुवा से 4 किलोमीटर दूर मनोहरपुर जाने वालो मुख्य सड़क किनार पहाड़ी मां वन देवी मंदिर में कलश स्थापना किया गया । पंडित नागेद्र पाठक ने मां माता शैलपुत्री के पूजा अर्चना और आराधना की । जिसमें रोवाम , घाटकुरी , गंगदा, लिंपुगा, नुईया , गुवावासी के लोगों के लिए सुख शांति के लिए कामना की गई । पंडित नागेद्र पाठक ने कहा कि माँ दुर्गा की कलश स्थापना (घटस्थापना) नवरात्रि के प्रथम दिन की जाती है, जो पूजा की शुरुआत और माँ दुर्गा के आगमन का प्रतीक है। इसे सुख-समृद्धि, नकारात्मक ऊर्जा के नाश और आध्यात्मिक शुद्धि के लिए अनिवार्य माना जाता है।
इस मौके पर सहायक पंडित नवी दत्त महापत्रो , उपाध्यक्ष साधु चरण सिद्धू, अध्यक्ष गंगा सिद्धू,उपाध्यक्ष रेणु सिंह , सचिन झरनी दास, जोगी गोप व अन्य कई गणमान्य उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!