ताजा खबर

_हिन्दू इकोसिस्टम निर्माण करने के लिए पटना में बिहार राज्यस्तरीय ‘हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन’ संपन्न !_

*‘हलाल मुक्त बिहार अभियान’ को गति देने का हिन्दू संगठनों का निर्धार !*

श्रुति मिश्र /पटना – भारत संवैधानिक हिन्दू राष्ट्र हो इस दिशा में संगठित प्रयासों की श्रृंखला में बिहार राज्य के हिन्दू संगठनों को एकजुट करने हेतु पटना के अनिसाबाद स्थित चित्रगुप्त समाज सभागृह में आयोजित ‘हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन’ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ । भारत के संविधान से सेक्युलर शब्द हटाया जाए, केंद्र सरकार संपूर्ण देश में ‘गोवंश हत्या प्रतिबंधक’ और ‘धर्मांतर प्रतिबंधक’ कानून पारित करें, भारत के सभी मंदिरों का सरकारीकरण निरस्त कर मंदिर भक्तों को सौंपे जाए आदि हिन्दू हित में अनेक प्रस्ताव अधिवेशन में पारित किए गए ऐसी जानकारी हिन्दू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक सद्गुरु निलेश सिंगबाळ जी ने आय.एम.ए हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी । इस समय हिन्दू जनजागृति समिति के उत्तर प्रदेश एवं बिहार राज्य समन्वयक श्री. विश्वनाथ कुलकर्णी एवं राष्ट्रभक्त अधिवक्ता समिति के अधिवक्ता प्रभाष ठाकुर उपस्थित थे ।

अधिवेशन में हिन्दू राष्ट्र की आवश्यकता, हिन्दू विरोधी नरेटिव का प्रतिवाद, संविधान में सेक्युलरिज्म का दुरुपयोग एवं सुधार, हलाल अर्थव्यवस्था के विस्तारवाद के विरुद्ध उपाय, मंदिरों को सरकारीकरण से मुक्त करने का अभियान, अधिवक्ता संगठन, उपासना का बल कैसे बढाएं इत्यादि विषयों पर विचारमंथन किया गया ।

भारतविरोधी विचारधारा के लोगों की इकोसिस्टम का प्रतिकार करने के लिए हिन्दूवादी एवं राष्ट्रभक्त अधिवक्ताओं का संगठन आवश्यक है । इसलिए बिहार के विभिन्न जिलों में अधिवक्ता सम्मेलन, संगोष्ठियों का आयोजन निश्चित हुआ । हिन्दू संगठनों के लिए आवश्यक कानूनी प्रशिक्षण देकर उन्हे धर्मकार्य के लिए सक्षम किया जाएगा ऐसी जानकारी राष्ट्रभक्त अधिवक्ता समिति के अधिवक्ता प्रभाष ठाकुर ने दी ।

हिन्दू जनजागृति समिति के उत्तर प्रदेश एवं बिहार राज्य समन्वयक श्री. विश्वनाथ कुलकर्णी ने बताया कि बिहार में हिन्दू राष्ट्र संपर्क अभियान करके हलाल मुक्त बिहार अभियान को गति देना, नए हिन्दू संगठनों को संपर्क करना, मंदिरों को संगठित करने हेतु मंदिर न्यासियों से संपर्क अभियान करना एवं स्थानिक हिन्दू संगठन मजबूत किया जाएगा । आनेवाले हिन्दू नववर्ष के अवसर अधिकाधिक स्थानोंपर सामूहिक ब्रह्मध्वज पूजन तथा हनुमान जयंती के दिन गदापूजन का आयोजन करके इस अभियान का आरंभ होगा । इस अधिवेशन में बिहार के 10 जिलों से हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी, अधिवक्ता, संतजन, मंदिर न्यासी, उद्योगपति, पत्रकार एवं संपादक उपस्थित थे ।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!