झारखण्ड

झारखंड में Commercial LPG संकट पर स्वास्थ्य मंत्री का हस्तक्षेप, केंद्र से तत्काल बहाली की मांग

राँची : झारखंड के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य में Commercial LPG सिलेंडर की आपूर्ति में आ रही समस्या को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने का आग्रह किया है। मंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि हाल के निर्देशों के बाद अस्पतालों और स्कूलों को छोड़कर अन्य संस्थानों को Commercial LPG सिलेंडर की आपूर्ति बंद कर दी गई है। इस निर्णय का असर झारखंड के औद्योगिक प्रतिष्ठानों, होटल व्यवसाय और उनसे जुड़े हजारों कर्मचारियों पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि रांची स्थित Usha Martin Ltd. सहित कई औद्योगिक संस्थानों ने अवगत कराया है कि LPG आपूर्ति रुकने से औद्योगिक कैंटीन के संचालन में कठिनाई हो रही है। इससे वहां कार्यरत हजारों श्रमिकों के भोजन की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। यदि यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो औद्योगिक इकाइयों के संचालन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य के अधिकांश होटल और भोजनालयों में Commercial LPG सिलेंडर का बड़े पैमाने पर उपयोग होता है। कई होटल अस्पतालों में भी भोजन की आपूर्ति करते हैं। ऐसे में सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से होटल उद्योग, उससे जुड़े लोगों की आजीविका और आम जनता की सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं। इस संबंध में डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि झारखंड के औद्योगिक संस्थानों की कैंटीनों और होटलों में Commercial LPG सिलेंडर की आपूर्ति शीघ्र बहाल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं, ताकि श्रमिकों के भोजन की व्यवस्था और औद्योगिक गतिविधियां सुचारु रूप से जारी रह सकें।मंत्री ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर संवेदनशीलता के साथ शीघ्र निर्णय लेकर राज्य के उद्योगों, होटल व्यवसाय और श्रमिकों को राहत प्रदान करेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!