District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : सात निश्चय–3 के तहत ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ को प्रभावी बनाने पर जोर, डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं

किशनगंज,09मार्च(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, बिहार सरकार की सात निश्चय–3 योजना के अंतर्गत सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान–जीवन आसान (ईज ऑफ लिविंग)’ को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विशाल राज ने सोमवार को आम लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को सभी पदाधिकारी अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे, ताकि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों में आगंतुकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही प्रत्येक कार्यालय में आगंतुक पंजी का संधारण करते हुए प्राप्त शिकायतों की प्रविष्टि और उनके समयबद्ध निष्पादन को सुनिश्चित किया जाए।

डीएम ने प्रखंड, पंचायत और जिला स्तर पर प्रतिदिन आने वाले आगंतुकों की संख्या की रिपोर्टिंग भी अनिवार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर संबंधित पदाधिकारी तुरंत अपने वरीय पदाधिकारी को सूचित करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। यदि किसी कारणवश संबंधित पदाधिकारी कार्यालय में अनुपस्थित रहते हैं तो उनके स्थान पर अधिकृत पदाधिकारी लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। वहीं, जो पदाधिकारी एक से अधिक कार्यालयों के प्रभार में हैं, वे सोमवार और शुक्रवार को समय निर्धारित कर सभी कार्यालयों में उपस्थित रहकर लोगों से मुलाकात सुनिश्चित करेंगे।

डीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि निर्देशों की अवहेलना या अधिकृत पदाधिकारी की अनुपस्थिति पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!