ताजा खबर

– *25 मार्च से पटना में ‘बिहार ओपन फिडे चेस रेटिंग टूर्नामेंट 2026’ का आयोजन*

– *25 मार्च से 29 मार्च तक पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में होगा आयोजन*
– *देश भर से 500 से ज्यादा खिलाड़ी होंगे शामिल*
– *विजेताओं के बीच पुरस्कार के रुप में 10 लाख की नकद राशि की जाएगी वितरित*
*खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बिहार चेस एसोसिएशन एवं फिडे (FIDE) के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है बिहार ओपन फिडे चेस रेटिंग टूर्नामेंट*।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/ 254 से 29 मार्च तक पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में बिहार ओपन फिडे चेस रेटिंग टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बिहार चेस एसोसिएशन एवं फिडे (FIDE) के संयुक्त तत्वावधान में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह ओपन टूर्नामेंट है इसलिए देशभर से 500 खिलाडियों के इसमें भाग लेने की उम्मीद है।
आगे श्री शंकरण ने कहा कि इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाडियों के भोजन और आवासन की व्यवस्था खेल प्राधिकरण के द्वारा पाटलिपुत्र खेल परिसर में की जा रही है।खिलाडियों की संख्या के हिसाब से उनके भोजन आवासन की समुचित व्यवस्था के लिए खिलाडियों से इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अनुरोध किया जा रहा है। इच्छुक खिलाड़ी अखिल भारतीय शतरंज महासंघ अथवा अखिल बिहार शतरंज संघ के वेबसाइट पर जाकर विवरणिका के माध्यम से प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी ले सकते हैं और अपना रजिस्ट्रेशन दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम से करा सकते हैं।
अंडर 7,9,11,13 और 15 आयुवर्ग में बालक और बालिका दोनों श्रेणी में है प्रतियोगिता।
इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें कुल ₹10 लाख तक की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। यह पुरस्कार केवल प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान तक सीमित नहीं है, बल्कि 50वें स्थान तक खिलाड़ियों को भी नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रथम को एक लाख द्वितीय को 60 हजार और तृतीय स्थान पाने वाले को 40 हजार की नकद राशि शील्ड के साथ दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त बेस्ट बिहार चेस प्लेयर ,बेस्ट महिला चेस खिलाड़ी,सीनियर सिटिजन (60 वर्ष से अधिक आयु) श्रेणी में भी विजेताओं को प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले को भी नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

यह आयोजन बिहार सरकार की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसके तहत शतरंज को प्राथमिकता वाले खेलों में शामिल करते हुए इसको बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे खिलाड़ियों का न सिर्फ जबरदस्त उत्साहवर्धन होगा बल्कि उन्हें अपना रेटिंग पाने का एक बड़ा अवसर भी प्राप्त होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!