ताजा खबर

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने राज्य अंतर्गत संचालित City Gas Distribution (CGD) में तेजी लाने का दिया निदेश।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/विशेष सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, श्री उपेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में राज्य अंतर्गत संचालित City Gas Distribution (CGD) परियोजना की क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। इस समीक्षा बैठक में सभी सी.जी.डी. इकाई Indian Oil Corporation Ltd. (IOCL), GAIL, Bharat Petroleum Corporation Ltd. (BPCL), Hindustan Petroleum Ltd., Think Gas, Indian Oil-Adani Pvt. Ltd. के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में राज्य में PNG कनेक्शन में तेजी लाने का निदेश दिया गया।

बिहार सरकार द्वारा राज्य में स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा को बढ़ावा देने हेतु “बिहार शहरी गैस वितरण नीति, 2025” को स्वीकृति प्रदान की गई है।

“बिहार शहरी गैस वितरण नीति, 2025” के तहत् राज्य के सभी 38 जिलों में 6 CGD (City Gas Distribution) इकाईयों के माध्यम से नेटवर्क विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत् घरेलू, वाणिज्यिक, औद्योगिक एवं परिवहन क्षेत्रों में पाईप्ड प्राकृतिक गैस (PNG) एवं संपीड़ित प्राकृतिक गैस (CNG) के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!