ताजा खबर

*साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रों ने दिखाई प्रतिभा*

*-‘उमंग-2026’ के तहत गुलजारबाग में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता संपन्न*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के तत्वावधान में ‘उमंग’ कार्यक्रम के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज गुलज़ारबाग में आयोजित राज्य स्तरीय खेल, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव गुरुवार को संपन्न हो गया। इसमें राज्य के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों से आए प्रतिभागियों ने गायन, वाद-विवाद, समूह चर्चा, आशुभाषण, कहानी व निबंध लेखन, चित्रकला और पोस्टर निर्माण सहित अन्य विधाओं की प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
उमंग 2026 के तहत आयोजित महोत्सव के दौरान गायन प्रतियोगिता में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गोपालगंज के रौशन कुमार विजेता रहे। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीसीई भागलपुर के पुरुषोत्तम कुमार और उत्कर्ष कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। डम्ब चाराड्स में एससीई. सहरसा के मो. दिलशाद अख्तर और अभिनव आनंद विजेता घोषित किए गए। जबकि अंग्रेज़ी समूह चर्चा में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, वैशाली की प्रार्थना, अंग्रेज़ी वाद-विवाद प्रतियोगिता में बीसीई बख्तियारपुर के विवेक चंद्रा विजेता रहे। अंग्रेज़ी आशुभाषण में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गयाजी की मुस्कान कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कहानी लेखन (हिंदी) में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बांका के सत्यम कुमार और कहानी लेखन (अंग्रेज़ी) में एलएनजेपीआईटी, छपरा की शारदा शर्मा विजेता रहीं। निबंध लेखन (हिंदी) में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, नवादा की अंशु कुमारी, जबकि निबंध लेखन (अंग्रेज़ी) में बीपीएमसीई, मधेपुरा की मौली कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गया के रोशन कुमार तथा पोस्टर निर्माण में एमआईटी, मुज़फ्फरपुर की ऋतु कुमारी को विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिताओं के समापन के बाद सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।

उल्लेखनीय है कि ‘उमंग-2026’ के अंतर्गत आयोजित ये गतिविधियां इंजीनियरिंग कॉलेजों के विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर साहित्यिक, सांस्कृतिक और कलात्मक प्रतिभा प्रस्तुत करने का साझा मंच मिला।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!