ताजा खबर

नीतीश सरकार का बड़ा संकल्प, सात निश्चय-3 से मिलेगा दोगुना रोजगार और दोगुनी आय – जद (यू0)

मुकेश कुमार/जद(यू) प्रदेश प्रवक्ता श्री हिमराज राम एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री परिमल कुमार ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार ‘‘दोगुना रोजगार-दोगुनी आय’’ के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। सात निश्चय-3 के अंतर्गत अगले पाँच वर्षों में राज्य में 1 करोड़ नौकरी एवं रोजगार के अवसर सृजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो बिहार के युवाओं और गरीब परिवारों के लिए एक ऐतिहासिक पहल है।

उन्होंने कहा कि इस महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का अलग से गठन किया गया है, ताकि रोजगार सृजन, कौशल उन्नयन और स्वरोजगार को एक समन्वित नीति के तहत आगे बढ़ाया जा सके। सरकार का स्पष्ट मानना है कि जब तक युवाओं को रोजगार और परिवारों को स्थायी आय के साधन नहीं मिलेंगे, तब तक समावेशी विकास संभव नहीं है।
राज्य के गरीब परिवारों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री श्री नीतीश सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में सात निश्चय-3 के तहत ‘‘दोगुना रोजगार-दोगुनी आय’’ को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य के 94 लाख गरीब परिवारों को रोजगार से जोड़ने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक पात्र परिवार को स्वरोजगार और आजीविका के अवसर विकसित करने के लिए 2 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य गरीब परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना, उनकी आय बढ़ाना और उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार सरकार की ये नीतियाँ बिहार को विकास, रोजगार और सामाजिक न्याय के नए पथ पर ले जाएँगी तथा राज्य के हर वर्ग को प्रगति की मुख्यधारा से जोड़ेंगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!