प्रमुख खबरें

नीतीश कुमार संसदीय मर्यादा की मिसाल — नवल शर्मा

मुकेश कुमार/जेडीयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार संसदीय लोकतंत्र की उच्च परम्पराओं के प्रतिनिधि हैं। ऐसी परंपराएं जहाँ नियम, मर्यादा और संस्थागत गरिमा राजनीति का मूल आधार होती है। सदन की नियमावली का गहरा ज्ञान, शब्दों का संयमित और सटीक प्रयोग और असहमति में भी शालीनता नीतीश कुमार की विशिष्ट खूबियां हैं। उनकी राजनीति में न तो उत्तेजना है, न सनसनी बल्कि तर्क, तथ्य और मर्यादा है। यही कारण है कि उन्हें संसदीय राजनीति का चलता-फिरता शब्दकोश भी कहा जाता है। आज जब सदनों में शोर और प्रदर्शन बढ़ रहा है, ऐसे समय में नीतीश कुमार की संसदीय परंपराओं के प्रति निष्ठा लोकतंत्र के लिए एक मार्गदर्शक उदाहरण है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!