*हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से०पार्टी ने मनाई शहीद दिवस*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से०पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार जी के अध्यक्षता में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि पार्टी के प्रदेश कार्यालय 12M स्टैंड रोड पटना में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में मनाया गया।इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के कैबिन मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन जी उपस्थित रहे।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ सुमन ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर गुजरात में हुआ उन्हें सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित सत्याग्रह के माध्यम से ब्रिटिश शासन से भारत की स्वतंत्रता के लिए आंदोलन का नेतृत्व किया और दुनिया भर में नागरिक अधिकार आंदोलन को प्रेरित किया 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने उनकी हत्या कर दी।इनके ही नीति और सिद्धांतों पर चल देश को एक सशक्त और मजबूत देश बनाया जा सकता है।
वही अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉक्टर अनिल ने कहा कि भारत को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र कराने के लिए असहयोग,सविनय अवज्ञा(दांडी यात्रा 1930)और भारत छोड़ो आंदोलन (1942)जैसे प्रमुख आंदोलनों का नेतृत्व किया।महात्मा गांधी एक वरिष्ठ वकील भी थे।इन्होंने अफ्रीका से ही अपने सत्याग्रह की शुरुआत की थी।
इस अवसर पर मुख्य वक्ताओं में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधानमहासचिव राजेश पांडेय,कमाल परवेज़,रामविलास प्रसाद,कमलेश कुमार सिंह,दिलीप यादव,विजय यादव,रघुवीर मोची,सुनीता अशोक,गीता पासवान जी,श्रवण कुमार,पंकज मालाकार,एजाज अहमद,दिग्विजय सिंह,विश्वरंजन जी आदि ने संबोधित किया।
इस आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी गिरधारी सिंह जी ने दी।

