किशनगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : एसपी ने किया निर्माणाधीन पुलिस लाइन का निरीक्षण

किशनगंज,21जनवरी(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बुधवार को किशनगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर मोजाबारी के समीप निर्माणाधीन नई पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थल पर बन रहे विभिन्न भवनों का बारी-बारी से जायजा लिया और निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की। एसपी ने निर्माणाधीन भवनों की गुणवत्ता की भी जांच की तथा निर्माण कार्य में लगे निगम के इंजीनियर से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने इंजीनियर से अब तक हुए कार्य, शेष कार्य और निर्माण की प्रगति को लेकर पूछताछ की। साथ ही निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बताया गया कि महानंदा नदी के किनारे बस्तोकाला क्षेत्र में करीब 38.33 करोड़ रुपये की लागत से नई पुलिस लाइन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जो पूर्ण होने के बाद जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!