प्रमुख खबरें

*दोषी को बक्शा नहीं जाएगा:- डॉ अनिल*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से०पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार जी के नेतृत्व में शंभू गर्ल्स हॉस्टल पटना में हुई घटना को लेकर जहानाबाद के शकुराबाद थाना अंतर्गत पतियांवा गांव में जाकर शोकाकुल परिजनों से मिल कर ढांढ़स बंधवाते हुए हर संभव मदद करने के लिए आश्वस्त किए साथ ही उन्होंने कहा कि इस विकट परिस्थिति में हम पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता से लेकर नेता तक शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।
आगे उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि ये सुशासन की सरकार है,इस सरकार में कोई भी अपराधी बच नहीं सकते है और सूबे के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी न तो किसी को बचाते है और न किसी को फसाते है।प्रशासन के मुस्तैदी का ही देन है कि SIT का गठन कर दिया गया है।जो भी इस कांड में संलिप्त होंगे उन्हें पकड़ कर उनके ऊपर त्वरित कार्रवाई किया जाएगा।प्रतिनिधि मंडल में जाने वालो में युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो कमाल परवेज़,पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार,महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष स्मिता शर्मा,झुग्गी झोपड़ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता पासवान,सदस्यता प्रभारी अनिल रजक,युवा के प्रदेश अध्यक्ष कुमार शुभम,प्रदेश प्रवक्ता भीम सिंह और राकेश रंजन की थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!