ताजा खबर

महान संत, आध्यात्मिक गुरु, सामाजिक चिंतक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ.प्रेम कुमार ने कहा कि उनके वैचारिक आदर्श आज भी युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रीय गौरव को आत्मसात करने और राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहने की प्रेरणा देते हैं।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद / इस दिवस का मुख्य उद्देश्य स्वामी जी के मौलिक विचारों, मूल्यों और आदर्शों को देश के हर युवा तक पहुंचाना है। वर्ष 1984 में स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप मानने की शुरुआत हुई। यह दिवस युवा सशक्तिकरण,नेतृत्व और व्यावहारिक विचारों की जीवंतता हेतु समर्पित है। इस बार नवाचार, फिटनेस, स्टार्टअप और कृषि जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर आधारित “युवा नेता संवाद 2026” (Young Leaders Dialogue) का आयोजन किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!