माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री संगम कुमार साहू, पटना उच्च न्यायालय का सहारा वृद्धाश्रम (हेल्पेज इंडिया) गुलजारबाग, पटना (बिहार) में आगमन हुआ।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद /इस अवसर पर वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्ध महिलाओ एवं पुरुषों से औपचारिक मुलाकात की गई। नए साल का शुभकामनाएं दी गई। वृद्धजनों को संदेश दिया गया कि आपसी पीड़ा भूलकर सकारत्मक मनोभाव जारी रखे। आपस में भाई चारा बनाए रखे। भाई बहन की तरह एक दूसरे को माने एक दूसरे के दर्द को महसूस करे । माननीय न्यायाधीश के द्वारा इन सभी लोगों के बीच फल और मिठाइयां भेंट प्रदान की गई। माननीय न्यायाधीश ने इस आगमन में पटना उच्च न्यायालय महानिबंधक श्री प्रदीप कुमार मलिक भी उपस्थित रहे । इस आगमन का नेतृत्व बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के सदस्य सचिव श्री पवन कुमार पांडेय , जिला विधिक सेवा प्राधिकार पटना की सचिव श्रीमती पल्लवी आनंद, वृद्धाश्रम के अधीक्षक श्री दीपक कुमार के द्वारा किया गया साथ में विकास कुमार सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग पटना, सत्यम सहाय अनुमंडल पदाधिकारी पटना सिटी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पटना सदर, श्री राज किशोर पण्डित, पैनल अधिवक्ता, पारा विधिक स्वयं सेवक एवं अन्य उपस्थित रहे।



