
मेदिनीनगर – पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम से मुलाकात करते हुए जनता दल यूनाइटेड के पलामू जिला अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे अपने साथियों के साथ गुलदस्ता देखकर उन्हें नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दिए एवं पलामू में उनके द्वारा किए गए कार्य पर भी उन्हें बधाई दी। अमानत बराज से निकलने वाला सिंचाई नहर का मामला को उठाने का आग्रह किया ताकि क्षेत्र के किसानों का सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ हो सके और आत्मनिर्भर किसान बन सके तथा पलामू जिले के कई समस्याओं पर उनसे बात हुई और उन्होंने उसे निराकरण करने का भरोसा भी दिलाया मौके पर जनता दल यूनाइटेड के जिला उपाध्यक्ष अवध किशोर सिंह नगर अध्यक्ष पीयूष प्रभाकर गढ़वा जिला अध्यक्ष मानिक राय सतीश कुमार आदि लोग मौजूद थे
