District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के सफल आयोजन को लेकर समीक्षात्मक बैठक संपन्न

जिलाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में एजेंडावार हुई तैयारियों की समीक्षा

किशनगंज,05जनवरी(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, आगामी गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के सफल एवं गरिमामय आयोजन को लेकर जिलाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्तिथ सभागार में एक संक्षिप्त समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह से जुड़े सभी एजेंडावार बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान मुख्य समारोह स्थल, शहर की साफ-सफाई, झंडोत्तोलन कार्यक्रम, पायलटिंग व्यवस्था, मंच एवं साज-सज्जा, राष्ट्रीय ध्वज की तैयारी, परेड, झांकियां, राष्ट्रगान, स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान, अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, पुरस्कार वितरण, उद्घोषक व्यवस्था, भाषण का प्रारूप, महादलित टोलों में झंडोत्तोलन सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीद अशफाकउल्लाह खां (खगड़ा) स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य झंडोत्तोलन समारोह आयोजित किया जाएगा। जिला नजारत उप समाहर्ता, किशनगंज को निर्देश दिया गया कि स्टेडियम में मंच, पंडाल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय सुनिश्चित की जाएं।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की संपूर्ण जिम्मेदारी सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी आदित्य कुमार को सौंपी गई। उन्हें निर्देशित किया गया कि पुरस्कार वितरण हेतु सभी विभागों से संबंधित नामवार एवं पुरस्कारवार सामग्री को सुव्यवस्थित ढंग से तैयार रखा जाए, ताकि कार्यक्रम के दौरान सभी पात्र व्यक्तियों को समयबद्ध एवं सुचारु रूप से पुरस्कार प्रदान किया जा सके।

जिलाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद को शहर में साफ-सफाई एवं शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं महादलित टोलों में झंडोत्तोलन के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी को ससमय सूची तैयार कर जिला सामान्य प्रशाखा के प्रभारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।इसके साथ ही गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित सभी पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को ई-कार्ड के माध्यम से ससमय आमंत्रण पत्र भेजने का निर्देश भी दिया गया।

बैठक में एडीएम अमरेन्द्र कुमार पंकज, एडीएम विभागीय जांच, एडीएम आपदा प्रबंधन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी जफर आलम, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सह जिला योजना पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!