
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/औरंगाबाद में जनता दल यूनाइटेड के कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार द्वारा आशुतोष कुमार को जनता दल यूनाइटेड पार्टी का सदस्यता ग्रहण कराई गई। एवं इनके उत्तम कार्य शैली एवं कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए इन्हें कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि उनके आने से पार्टी काफी मजबूत हुई है। और पार्टी मे इनका स्वागत है उनके आने से कार्यकताओं में खुशी की लहर है। आशुतोष कुमार का स्वभाव काफी उत्तम है और समाज सेवा की भावना उनके हृदय में हमेशा ही बनी रहती है। जिससे चाहने वाली की संख्या जिले में काफी है। पद ग्रहण करने के बाद आशुतोष कुमार ने कहा कि विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उत्तम नेतृत्व को देखते हुए हम इस पार्टी को ज्वाइन किए हैं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्पष्ट मानना है कि कला, संस्कृति और खेल समाज को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। इन क्षेत्रों से सामाजिक सद्भाव, अनुशासन, सकारात्मक सोच और आपसी भाईचारे को मजबूती मिलती है। जद (यू) का कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ मुख्यमंत्री की इसी दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसका उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को उचित मंच देना, युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना और एक स्वस्थ व सशक्त समाज का निर्माण करना है। वहीं ओबरा प्रखंड अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि आशुतोष कुमार की नियुक्ति को इसी व्यापक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व को पूरा विश्वास है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के
साथ करेंगे।


