जयंती समारोहताजा खबरदेशरणनीतिराजनीतिराज्य

कोटा हाड़ौती ट्रैवल मार्ट के समारोह में सम्मिलित हुए ओम बिडला

नवेंदु मिश्र

राजस्थान – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र कोटा में कोटा हाड़ौती ट्रैवल मार्ट के समापन समारोह में सम्मिलित हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से आए ट्रैवल एजेंट्स, टूर ऑपरेटर्स, होटल व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधियों और पर्यटन विशेषज्ञों की भागीदारी यह दर्शाती है कि हाड़ौती की पर्यटन संभावनाओं को लेकर उत्साह और विश्वास मजबूत हुआ है। हाल के दिनों में हुए व्यापक संवाद और बड़ी संख्या में पर्यटन हितधारकों की सहभागिता ने इस ट्रैवल मार्ट को सार्थक बनाया है।

हाड़ौती क्षेत्र जल, जंगल, विरासत और संस्कृति का अनूठा संगम है। चंबल सफारी, ऐतिहासिक किले, बावड़ियाँ, धार्मिक स्थल और प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण हैं। पर्यटन के विस्तार से रोजगार के नए अवसर बनते हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। बेहतर सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी के साथ पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में हो रहे कार्य आने वाले समय में कोटा-हाड़ौती को और सशक्त बनाएंगे। ट्रैवल मार्ट से जुड़े सभी सहभागियों और सहयोगियों को हार्दिक धन्यवाद।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!