घटना/दुर्घटनाझारखंडपुलिसरांचीराज्य

लापता मासूम बच्चों का अबतक कोई सुराग नहीं, तलाश में जुटी रांची पुलिस…

रांची/ रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से दो बच्चे लापता हो गए है। लापता बच्चों के नाम अंश और अंशिका है। दोनों बच्चों को आखिरी बार शालीमार बाजार के पास कल शाम 4 बजे देखा गया। इसके बाद से ही बच्चों की कोई जानकारी नहीं। रांची पुलिस बच्चों को ढूंढ रही है। दोनों बच्चों की उम्र चार साल और पांच साल बताया जा रहा है। घर के लोग काफी परेशान हैं। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। इन्हें ढूंढने में परिवार की मदद करे।

*अतिआवश्यक सूचना*

राँची के धुर्वा इलाके से भाई-बहन के लापता होने के सम्बन्ध में..

*लापता बच्चों के नाम*

(1)अंश कुमार उम्र 5 वर्ष पिता सुनील कुमार पता मौसीबड़ी थाना धुर्वा जिला राँची पहनवा पीला टी-शर्ट ऊंचाई करीब 3 फीट

(2) लापता बच्ची का नाम अंशिका कुमारी उम्र 04 वर्ष पिता सुनील कुमार पता मौसी बड़ी थाना धुर्वा जिला राँची पहनवा ब्लू रंग का कपड़ा और पैर में पायल है।

यह दोनों भाई बहन है यह शुक्रवार को करीब 4:00 बजे शाम शालीमार बाजार (रावण दहन मैदान) से गुम हो गए हैं जिस किसी व्यक्ति को इस दोनों बच्चे के सम्बंध में जानकारी मिले इसकी सूचना तुरंत दिए गए नंबर में संपर्क कर सकते हैं। सूचना देने वाला को उचित इनाम दिया जाएगा और पता गोपनीय रखी जाएगी।

धन्यवाद

9431706166

6205934668

थाना प्रभारी धुर्वा राँची।

नोट-राँची जिले के किसी भी थाना में सूचना दे सकते हैं।

(लापता मासूम भाई-बहन का अबतक कोई सुराग नहीं, क्या बोले रांची सिटी एसपी)… देखें वीडियो

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!