
नवेंदु मिश्र
रीवा – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के रीवा जिले में किसानों के सम्मान सम्मेलन में कहा कि किसान किसी भी राष्ट्र की आत्मनिर्भरता व सतत समृद्धि के आधार होते हैं। आज रीवा (मध्य प्रदेश) के ‘कृषक सम्मेलन’ में प्रदेश के किसानों व कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों से संवाद किया।
किसान सम्मान निधि हो, MSP में ऐतिहासिक वृद्धि हो या कृषि उत्पादों को वैश्विक सप्लाई चेन से जोड़कर किसानों की समृद्धि के अभिनव प्रयास हों, मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकारों में कृषि और किसानी निरंतर आधुनिक व स्वावलंबी हुई हैं।
साथ ही, यहाँ ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसानों का सम्मान भी किया।


