किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : अतिक्रमण के विरुद्ध संयुक्त अभियान, कई अतिक्रमण हटाए गए, ₹21,500 जुर्माना वसूला

किशनगंज,25नवंबर(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, नगर परिषद किशनगंज द्वारा मंगलवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट गंगा राम टुडू (राजस्व अधिकारी, अंचल किशनगंज) के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम ने डे मार्केट से गांधी चौक, चूड़ीपट्टी चौक होते हुए आलमगंज हटिया तक व्यापक अभियान चलाया।

अभियान में स्वच्छता पदाधिकारी स्वरूपम राज, नगर परिषद कर्मी किशोर कुमार राय, थाना किशनगंज के एसआई, विधि प्रकोष्ठ प्रभारी कमलेश कुमार सहित परिषद के अन्य कर्मचारी भी शामिल थे। टीम ने सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमणों को हटाया और कई दुकानदरों को तुरंत अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया।अभियान के दौरान तय नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल ₹21,500 का जुर्माना वसूला गया। नगर परिषद ने चेतावनी दी है कि आगे भी ऐसी कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी और दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर परिषद की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मचा रहा, वहीं आम लोगों ने सड़क पर सुगम आवागमन सुनिश्चित होने पर राहत व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!