अपराधकिशनगंजगिरफ्तारीपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : निर्माणाधीन मिड-डे-मील रसोई से बॉयलर चोरी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी किया गया बॉयलर भी बरामद

किशनगंज पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धि

किशनगंज,21नवंबर(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, रूईधासा स्थित निर्माणाधीन मध्याह्न भोजन रसोई से महंगा बॉयलर चोरी होने का मामला सामने आया है। जन चेतना जागृति एवं शैक्षणिक विकास मंच द्वारा संचालित इस रसोई से हुए चोरी की घटना ने मिड-डे-मील व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की शिकायत मिलते ही सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हर्ष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। चोरी किया गया बॉयलर भी बरामद कर लिया गया है।

एनजीओ ने दर्ज कराई शिकायत

एनजीओ के सचिव आनंद कुमार प्रियदर्शी ने आरोपित हर्ष कुमार के खिलाफ गुरुवार को सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि रसोई निर्माण स्थल की देखरेख का जिम्मा संगठन के एक कर्मचारी को दिया गया था, लेकिन उसी दौरान बॉयलर चोरी कर लिया गया। शिकायत में बॉयलर की कीमत भी काफी अधिक बताई गई है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता

सदर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस टीम ने जांच शुरू की और छापेमारी के दौरान हर्ष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी किया गया बॉयलर भी बरामद किया गया है। रंजन ने कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह अकेले शामिल था या किसी और की भी संलिप्तता है।

जिले के कई स्कूलों को मिलता है पका भोजन

जन चेतना जागृति एवं शैक्षणिक विकास मंच जिले के कई विद्यालयों में बच्चों को पका हुआ मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराता है। इसी उद्देश्य से रूईधासा में आधुनिक रसोई का निर्माण हो रहा था। चोरी की इस घटना से मिड-डे-मील योजना से जुड़े लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

पुलिस ने आश्वस्त किया है कि मामले में मिले सुरागों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!