District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : “सेवा पर्व” पर समाहरणालय प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश

किशनगंज,17सितम्बर(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, भारत सरकार एवं बिहार सरकार के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक मनाए जा रहे “सेवा पर्व” के अवसर पर राष्ट्रीय वृक्षारोपण अभियान के तहत आज किशनगंज समाहरणालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता अपर समाहर्ता अमरेन्द्र कुमार पंकज, वन क्षेत्र पदाधिकारी अंशुमन कुमार सहित जिला प्रशासन एवं वन विभाग के अन्य पदाधिकारियों ने मिलकर सामूहिक रूप से पौधारोपण किया।

जिले में 10,000 पौधों के रोपण का लक्ष्य

वन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि सेवा पर्व के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वृहत वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत औसतन 10,000 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।

“एक पेड़ माँ के नाम” बना प्रेरणास्रोत

कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत की गई, जिसके तहत प्रत्येक नागरिक से यह भावनात्मक आह्वान किया गया कि वे अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ। यह पहल न केवल भावनात्मक जुड़ाव को प्रकट करती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में लोगों की सक्रिय भागीदारी को भी प्रेरित करती है।

पर्यावरण संरक्षण, सेवा और संवेदना का मिलन

उप विकास आयुक्त श्री स्पर्श गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि “सेवा पर्व केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भावनात्मक और सामाजिक रूप से जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। वृक्षारोपण के माध्यम से हम पर्यावरण को बचाने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ जीवन देने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने पौधारोपण कर यह संदेश दिया कि प्रकृति के प्रति सेवा भी राष्ट्रसेवा के समान ही महत्व रखती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!