ठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़
ठाकुरगंज : पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मोहर्रम पर्व का हुआ समापन

किशनगंज,06जुलाई(के.स.)। फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड में के पौआखाली में मोहर्रम पर्व का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। पुलिस प्रशासन ने चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की थी, जिससे पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बना रहा।
पुलिस प्रशासन की सक्रियता के कारण मोहर्रम पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था का आवश्यक कदम उठाए। इस दौरान मौके पर ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार पंत भी पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मोहर्रम के समापन तक जूलूस के साथ रहे।
मोहर्रम पर्व के दौरान शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थित रहीं।