किशनगंजतस्करों के खिलाफ कार्रवाईपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज में बड़ी कार्रवाई: किशनगंज पुलिस ने 171.880 किलोग्राम गांजा बरामद कर एक वाहन किया जप्त

किशनगंज,04जुलाई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, शराब एवं मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 171.880 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इसके साथ ही एक महिंद्रा Xylo वाहन (रजि. संख्या WB44D-3261) को भी जब्त किया गया है।

घटना शुक्रवार को दोपहर करीब 1:20 बजे की है, जब एनएच 327 ई पर विधान नगर से ठाकुरगंज की ओर आ रही एक संदिग्ध वाहन को देखकर पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन चालक वाहन को उल्टी दिशा में घुमा कर भागने लगा। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर उक्त वाहन पुलिस वाहन से टकरा गई। इसके बाद वाहन में सवार चालक एवं एक अन्य व्यक्ति मौके से अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।वाहन की तलाशी लेने पर लाल रंग के प्लास्टिक और पारदर्शी टेप में लपेटा हुआ गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया, जिसका कुल वजन 171.880 किलोग्राम है। इस मामले में ठाकुरगंज थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी:

  • 171.880 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ
  • महिंद्रा Xylo (WB44D-3261) वाहन

छापामारी दल में शामिल अधिकारी:

  • पु.नि. मो. मकसूद आलम अशरफी (थानाध्यक्ष, ठाकुरगंज)
  • पु.नि. अमित कुमार
  • पु.अ.नि. संजय कुमार सिंह
  • पु.अ.नि. विनीता कुमारी
  • पु.अ.नि. जितलेश कुमार
  • परि. पु.अ.नि. दिवाकर कुमार उपाध्याय
  • सशस्त्र बल, ठाकुरगंज थाना

पुलिस अधीक्षक किशनगंज के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, जो मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी चोट मानी जा रही है। फरार तस्करों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button