देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
40 मिनट लेट हुई एयर इंडिया फ्लाइट, टीएमसी सांसद को प्रावधान-नियम-क़ानून-की कोई चिंता नहीं….
शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ के बाद एअर इंडिया स्टाफ के साथ बुरा व्यवहार करने वाला एक और मामला सामने आया है।इस बार टीएमसी की सांसद डोला सेन की वजह से दिल्ली-कोलकाता फ्लाइट 40 मिनट की देरी से उड़ी।ऐसा कहा गया कि उन्होंने स्टाफ के साथ बहस की और एयर इंडिया के रूल मानने से मना भी कर दिया।बतादें शुक्रवार को ही एअर इंडिया ने सरकार के ऑर्डर के बाद सांसद गायकवाड़ पर लगाया बैन हटाया है।एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक,एअर इंडिया के स्टाफ ने डोला सेन से रिक्वेस्ट की कि वह उनकी मां की सीट इमरजेंसी एग्जिट के पास से शिफ्ट कर दें। सांसद डोला ने ऐसा करने से इनकार कर दिया और हंगामा करने लगीं।सांसद की मां व्हील चेयर पर थीं।रूल के मुताबिक वह एग्जिट के पास नहीं बैठ सकती थी।यही वजह थी कि क्रू ने सांसद से उनकी सीट बदलने की रिक्वेस्ट की जिसे शुरुआत में उन्होंने मानने से इनकार कर दिया।बता दें कि डोला सेना टीएमसी की राज्यसभा सांसद हैं।उनका कार्यकाल 18 अगस्त 2017 तक है।दूसरी तरफ,सांसद बाबुल सुप्रियो ने कहा-MP थोड़े सॉफ्ट टारगेट हैं।कई बार बहुत लोग टेंपर लूज करते हैं जैसे आपका भी होता है।MPs के भी होते हैं।पूरी घटना क्या है,जानने के बाद ही कमेंट करना ठीक होगा।एअर इंडिया के मुताबिक,डोला ने makemytrip.com से फ्रंट रो सीट बुक कराई थीं।इन सीट के लिए ज्यादा भुगतान भी किया था।जब डोला प्लेन की तरफ जा रही थीं तब क्रू ने उनसे कहा कि व्हील चेयर पैसेंजर्स को एग्जिट गेट के पास बैठने की परमिशन नहीं होती है।जब उन्हें मना किया गया तो वह चिल्लाने लगीं और हंगामा शुरू कर दिया।एअर इंडिया कहना है कि डोला ने टिकट बुक कराते वक्त व्हीलचेयर की जानकारी नहीं दी।वक्त व्हीलचेयर की जानकारी नहीं दी।एअर इंडिया ने शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ पर




