त्रिलोकी नाथ प्रसाद/स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में बेहतर प्रदर्शन करने हेतु पटना नगर निगम अब युद्ध स्तर पर तैयारियों में जूट गया है। लगातार पटना नगर निगम द्वारा शहरवासियों के बीच आयोजित जन जागरूकता अब रंग लाने लगी है। *एक तरफ जहां शहर के लोग खुले में कचरा फेंकने में कमी आई है वहीं दूसरी तरफ पटना नगर निगम द्वारा ऐसे जगहों को विशेष रूप से चिन्हित कर उसका ब्यूटीफिकेशन भी किया गया है। ऐसे स्थल जो पहले कचरा पॉइंट थे।* अब उन्हें इस प्रकार परिवर्तित किया गया है जहां *”स्वच्छता पखवारा”* के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी कड़ी में *मंगलवार को पटना नगर निगम कर्मचारियों द्वारा स्वयं भी इन स्थलों पर चाय की पार्टी* आयोजित की जा रही है।
*जीवीपी पॉइंट का किया गया है ब्यूटीफिकेशन*
पटना नगर निगम द्वारा शहर के ऐसे जगहों को जहां खुले में कचरा फेंका जाता था। उन जगहों की सफाई एवं सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया है।इसके साथ ही शहर के *सभी 75 वार्डो से सड़क शत्रुओं की भी पहचान की जा रही है प्रतिदिन प्रत्येक वार्ड से 10 लोगों को चिन्हित* किया जा रहा है जो शहर को गंदा करते हैं।
*सभी वार्डों में चलेगा अभियान*
नगर आयुक्त द्वारा सभी पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ाया जा रहा है। 20 जूलाई तक इन वार्डों में टीम लोगों को जागरूक करेगी। 19 जोन में 19 स्थानों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पटना नगर निगम द्वारा *शहर वासियों से यह अपील भी की जा रही है कि वह शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना सहयोग करें।* अपना कूड़ा डोर टू डोर गाड़ियों में अलग करके ही डालें।