ताजा खबर

21,391 सिपाहियों की नियुक्ति रू प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम – उमेश सिंह कुशवाहा

मुकेश कुमार/बिहार जनता दल (यू0) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा 21,391 नव नियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाने को ‘सात निश्चय पार्ट-2’ के तहत 12 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की प्रतिबद्धता और राज्य की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक क्षण बताया है।

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में सिपाहियों की बहाली, नीतीश सरकार की उस प्राथमिकता को दोहराती है, जिसमें हर नागरिक को न्याय, सुरक्षा और भरोसेमंद प्रशासन सुनिश्चित करना सर्वोपरि है। यह निर्णय न केवल कानून के राज को सुदृढ़ करेगा, बल्कि सामाजिक विश्वास और विकास की नींव को भी मजबूत बनाएगा।
श्री कुशवाहा ने कहा कि कानून-व्यवस्था, नीतीश सरकार की पहचान और प्राथमिकताओं में सर्वोपरि रही है। 2005 से पहले का बिहार अपराध, अपहरण और अराजकता के लिए बदनाम था, लेकिन आज वही बिहार सुशासन और समावेशी विकास की मिसाल बन चुका है, यह परिवर्तन श्री नीतीश कुमार की दूरदर्शिता और मजबूत संकल्प का परिणाम है।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2005 तक राज्य में केवल 817 थाने और 42,480 पुलिसकर्मी थे। व्यवस्था लगभग जर्जर और नियंत्रणहीन थी। आज यह संख्या बढ़कर 1,380 थानों और लगभग 1.5 लाख पुलिसकर्मियों तक पहुंच गई है। पुलिस सेवा को तकनीकी रूप से उन्नत करने के साथ-साथ अवसंरचना भी सशक्त की गई है।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि महिला पुलिस बलों की बहाली के मामले में बिहार देशभर में अग्रणी है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करता है।
उन्होंने आगे कहा कि नीतीश सरकार का लक्ष्य 2,29,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की नियुक्ति का है, ताकि बिहार को एक अपराधमुक्त, न्यायसंगत और समावेशी राज्य के रूप में और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button