ताजा खबर

प्रधानमंत्री मोदी के अहंकार से पूरा देश शर्मसार , क्या डोनाल्ड ट्रंप चला रहे सरकार? _ मोतीलाल शर्मा।

मनीष कुमार कमलिया/बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर बिहार कांग्रेस का पलटवार।

कांग्रेस पार्टी के वरीय नेता मोती लाल शर्मा ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए देश की मोदी सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की संप्रभुता के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश की मोदी सरकार ने अपने क्रिया कलाप से देश को दो दशक पीछे धकेल दिया।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर की प्रासंगिकता पर सवाल खड़ा करते हुए श्री शर्मा ने बीजेपी सरकार से सवाल किया कि जब पूरा विपक्ष इस मसले पर सरकार के साथ था तो आखिर किन परिस्थितियों में प्रधानमंत्री मोदी ने सरेंडर किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने कार्यशैली से न केवल पूरे देश को शर्मशार किया अपितु देश की संप्रभुता के साथ भी खिलवाड़ किया है। आज पूरे विश्व समुदाय के समक्ष देश शर्मसार है। उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि सरकार को देश के सामने यह भी बताना चाहिए कि आखिर किन परिस्थितियों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पाकिस्तान के बीच सीज फायर की घोषणा पहले करते हैं , उसके बाद भारत सरकार की ओर से युद्ध विराम की घोषणा की जाती है।

श्री शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश का एक भी पड़ोसी देश भारत के साथ नहीं है , और हद तो तब हो गई जब कई दफा G7 समिट की मेजबानी करने वाले भारत को कनाडा में आयोजित होने वाले G7 समिट में आमंत्रित नहीं किया जाता है। क्या इसे मोदी सरकार के विदेश नीति की घोर विफलता नहीं मानी जाएगी? उन्होंने कहा कि साफ जाहिर है कि आज मोदी सरकार ने देश को किस स्तर पर ला कर खड़ा कर दिया है। श्री शर्मा ने आरोप लगाया कि इतना सब के बावजूद भी देश के प्रधानमंत्री का अहंकार अपने सातवें आसमान पर है। उन्होंने सरकार से मांग की कि देश अभी जिन परिस्थितियों से गुजर रहा है, उसके लिए सरकार को सदन का विशेष सत्र बुलाकर इस मामले में देश के सवालों का जवाब देना चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!