District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : महिला सशक्तिकरण को लेकर आयोजित हुआ महिला संवाद कार्यक्रम

स्वास्थ्य, स्वरोजगार, ट्रांसपोर्ट और योजनाओं पर महिलाओं ने रखी अपनी बात

किशनगंज, 17 मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को जिले के सातों प्रखंडों के 20 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों की महिलाओं ने अपनी आकांक्षाएं, समस्याएं और सुझाव साझा किए।

ठाकुरगंज प्रखंड की पिपरीथान पंचायत की रूबिता साह ने कहा कि महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य और पोषण की अनदेखी करती हैं। उन्होंने महिलाओं के लिए नियमित हेल्थ चेकअप, पोषण जागरूकता और उपचार की बेहतर व्यवस्था की मांग की।

टेढ़ागाछ प्रखंड के खनियाबाद पंचायत की अनीता देवी ने महिलाओं के लिए सुलभ सार्वजनिक बस सेवा शुरू करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट की कमी से महिलाओं को काफी परेशानी होती है।

कार्यक्रम में कृष्णा ग्राम संगठन की महिलाओं ने स्वरोजगार के साधन, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, एवं बुनियादी सुविधाओं (सड़क, बिजली, पानी) से जुड़ी समस्याएं उठाईं। साथ ही, आरक्षण नीति, छात्रवृत्ति, पोशाक, पेंशन, आवास जैसी सरकारी योजनाओं में सुधार की भी मांग रखी।

महिला संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सरकार की योजनाओं से अवगत कराना और उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करना है। जिले में आयोजित इस संवाद में महिलाओं की सजगता और जागरूकता देखने को मिली। वे सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर स्वावलंबन और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध दिखीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button