प्रमुख खबरें

विधान परिषद् के माननीय सभापति, श्री अवधेश नारायण सिंह ने दिवंगत पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/उन्होंने कहा कि मोदी जी एक ऐसे राजनेता थे, जिन्हे राजनीति में स्वच्छ एवं बेदाग छवि के लिए जाना जाता है। बिहार की राजनीति में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे चारो सदन लोकसभा, राज्य सभा, विधान सभा और विधान परिषद् के सदस्य चुने गए। सुशील मोदी को उनके सामाजिक कार्यो के लिए भी जाना जाता है। देहदान परंपरा की शुरूआत की और खुद भी अपने अंग दान किये, लेकिन कैंसर से पीडि़त होने के कारण उनके अंग का उपयोग नहीं हो सका। सुशील मोदी से प्रेरित होकर कई लोगों ने अंग दान किया और सैकड़ों लोगों को उसका लाभ मिला। मरणोंपरांत पद्म भूषण से सम्मानित करने पर बहुत खुशी हुई और आशा करते हैं कि उन्हें इससे भी बड़ा सम्मान मिले।

विधान परिषद् स्थित उप भवन सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद् के माननीय सदस्य श्री देवेश कुमार, श्री जीवन कुमार, श्री लाल मोहन गुप्ता, डा. प्रमोद कुमार, बिहार विधान परिषद् के सचिव श्री अखिलेश कुमार झा सहित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुशील कुमार मोदी को पुष्पाजंलि अर्पित की।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!