बिहार की तरक्की के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से एनडीए सरकार बनाने का संकल्प लें: उमेश सिंह कुशवाहा

ओम प्रकाश/मंगलवार को बक्सर के किला मैदान में आयोजित एनडीए जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार जद(यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि सभी पांचों घटक दलों के कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास और उल्लास आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत का साफ-साफ संकेत दे रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि घटक दलों के सभी जिला अध्यक्षगण प्रखंडस्तर पर कार्यक्रम कर एनडीए गठबंधन को मजबूत प्रदान करें।
आगामी विधानसभा चुनाव में 225 सीटों पर एनडीए का विजय पताका लहराने के लिए हरेक बूथ पर मजबूत एकता और समंजस्यता को बनाएं रखना है। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु संगठन के हरेक स्तर पर समन्वय और तालमेल जरूरी है। सामूहिक प्रयास और परिश्रम के बदौलत ‘मिशन-225’ का संकल्प निश्चित साकार होगा। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि भावी पीढ़ियों के सुनहरे भविष्य और प्रदेश की तरक्की के लिए पुनः श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाने का संकल्प लें।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की एनडीए सरकार द्वारा जनता के व्यापक हित में 500 से अधिक लोककल्याणकारी योजनाएं चल रही है। सुदूर गांवों और कस्बों तक सर्वांगीण विकास की किरणें पहुंची है। 19 वर्षों के शासनकाल में प्रदेश के सभी तबकों का शैक्षणिक, आर्थिक, समाजिक और राजनीतिक उत्थान हुआ है। सड़क, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी काम हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ओर से बिहार को विशेष आर्थिक सहायता मिल रहा है।
उक्त मौके पर भाजपा के मा0 प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 दिलीप जायसवाल, हम(से0) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अनिल कुमार, लोजपा (आर0) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी, रालोमो के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन चैधरी, मा0 विधानपार्षद श्री राधाचरण सेठ, मा0 विधानपार्षद श्री जीवन कुमार, पूर्व मंत्री सह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अजीत चैधरी, पूर्व मंत्री श्री संतोष कुमार निराला, एनडीए प्रदेश कार्यक्रम संयोजक एवं जद(यू0) के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री चंदन कुमार सिंह सहित एनडीए के कई माननीय विधायकगण, विधानपार्षदगण एवं वरीय नेतागण उपस्थित रहे।