किशनगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बेहतर विधि व्यवस्था को लेकर एसपी ने चार थानाध्यक्ष का किया ट्रांसफर

ठाकुरगंज के अंचल पुलिस निरीक्षक अरूण कुमार सिंह को पुलिस केन्द्र भेज दिया गया है। पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष चंदन कुमार को भी पुलिस केन्द्र भेजा है

किशनगंज, 31 दिसंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बेहतर विधि व्यवस्था को लेकर चार पुलिस पदाधिकारी का ट्रांसफर किया है। इसमें ठाकुरगंज के अंचल पुलिस निरीक्षक अरूण कुमार सिंह को पुलिस केन्द्र भेज दिया गया है। पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष चंदन कुमार को भी पुलिस केन्द्र भेजा है। जबकि थानाध्यक्ष गर्वनडांगा धनजी कुमार को पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं किशनगंज सदर थाना में पदस्थापित रविशंकर कुमार को गर्वनडांगा थानाध्यक्ष बनाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तबादला किया है। एसपी ने पत्र जारीकर तबादला किया है।

एसपी सागर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इन थानों में से कई सीमा क्षेत्र से सटे थाना है, जिसमें बेहतर सुरक्षा के मद्देनजर तबादला किया गया है। साथ ही उक्त सभी पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अपने नव पदस्थापन स्थल पर 24 घंटे के अंदर योगदान देते हुए सुनिश्चित करने को कहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!