आयुक्त श्री मयंक वरवड़े के निदेश पर पटना शहर में आज सातवे दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

अभियान में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई करने का आयुक्त ने दिया निदेश
अतिक्रमण उन्मूलन अभियान का नियमित अनुश्रवण करें; पुनः अतिक्रमण रोकने के लिए फॉलो-अप टीम लगातार सक्रिय रखेंः आयुक्त ने दिया अधिकारियों को निदेश
सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता; संपूर्ण प्रशासनिक तंत्र इसके लिए सजग, तत्पर तथा प्रतिबद्ध रहेः आयुक्त
त्रिलोकी नाथ प्रसाद /पटना, आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना श्री मयंक वरवड़े के निदेश पर पटना शहर में आज सातवे दिन अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान चलाया गया। विभिन्न नगर निकायों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस पर आयुक्त लगातार नजर रखे हुए हैं एवं नियमित समीक्षा कर रहे हैं।
प्रशासन, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, परिवहन, राजस्व, पथ निर्माण, स्वास्थ्य, पुलिस, अग्निशाम, पुल निर्माण निगम, दूरसंचार, वन प्रमंडल, विद्युत सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी अतिक्रमण हटाओ अभियान में शामिल हैं।
जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार आज पटना नगर निगम के कंकड़बाग अंचल में दस बजकर तीस मिनट पूर्वाह्न से दो बजकर तीस मिनट अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ मलाही पकड़ी से होते हुए हनुमान नगर सब्जी मंडी तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान एक ठेला जप्त किया गया l आज इस अंचल में अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान में ₹ 20,200/- जुर्माना वसूला गया।
पाटलिपुत्र अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ गाँधी मैदान ज्ञान भवन, आयुक्त कार्यालय, पुलिस लाइन एवं बिस्कोमान भवन के आस-पास से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान पांच बैनर हटाया तथा दो ठेला एवं एक कार्ट जप्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान में ₹ 16,500/- जुर्माना वसूला गया।
बांकीपुर अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से दो बजकर तीस मिनट अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज इस अंचल में रामपुर नहर रोड अशोक राजपाथ से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान तीन बोर्ड हटाया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान में ₹ 16,500/- जुर्माना वसूला गया।
नूतन राजधानी अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ बुद्धा पार्क से चिरैयाटांड पुल से स्टेशन बुद्धा पार्क तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया।आज इस अंचल में अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान में ₹ 2,000/- जुर्माना वसूला गया।
अजीमबाद अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ पश्चिम दरवाजा से होते हुए अशोक राजपाथ होते हुए गायघाट तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया।आज इस अंचल में अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान में ₹ 24,800/- जुर्माना वसूला गया।
नगर परिषद् दानापुर निज़ामत में दस बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ सगुना मोड़ से मंगलम कॉलोनी मोड़ तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 21 अवैध बैनर हटाया गया एवं ठेला, बाँस, बल्ला जप्त किया गयाl आज इस अंचल में अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान में ₹ 11,500/- जुर्माना वसूला गया।
आज के अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में विभिन्न अंचलों में ₹ 91,500/- जुर्माना वसूला गया।
आयुक्त के निदेश पर यातायात पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
आयुक्त ने कहा कि एन्टी-इंक्रोचमेंट ड्राईव नियमित तौर पर चलाया जाएगा।
आयुक्त के निर्देश पर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में फॉलोअप टीम लगातार सक्रिय है। जहां-जहां अतिक्रमण हटाया गया है वहां यह टीम पुनः अतिक्रमण की घटना से सख्ती से निपटेगी। पुनः अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निदेश दिया गया है।
आयुक्त ने वरीय पुलिस अधीक्षक को निदेश दिया है कि संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों तथा थानाध्यक्षों के माध्यम से यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स…