झारखण्डताजा खबरभ्रष्टाचारयोजनारणनीतिराज्य

देश को तोड़ने वाले आज ज्ञान बांट रहे हैं – श्वेतांक गर्ग

नवेंदु मिश्र

मेदिनीनगर – भारतीय जनता युवा मोर्चा पलामू जिला महामंत्री श्वेतांक गर्ग ने बयान जारी कर बताया कि झारखंड की ठगबंधन सरकार को झारखण्ड और झारखंडियत को शर्मशार करने वाला बताया। श्री गर्ग ने कहा कि झारखंड में जनता को बरगलाकर सत्ता पाने वाले महाठगबंधन वाली सरकार जब से सत्ता में आई है तब से लगातार राज्य में आदिवासियों महिलाओं सहित संविदा कर्मियों के साथ लगातार छलावा किया जा रहा है। ठगबंधन के नेता राज्य में हो रहे बांग्लादेशी घुसपैठ,महिलाओं के साथ दुराचार,आदिवासियों की जमीन लूट,बड़े पैमाने पर राज्य में हो रहे धर्मांतरण पर चुप रहकर केवल और केवल सत्ता की मलाई खाने में व्यस्त है।झामुमो कांग्रेस ने संयुक्त रूप से मिलकर झारखंड को बर्बाद करने का काम किया है।जिस तरह से झामुमो सरकार में बंगलादेशी घुसपैठ बड़े पैमाने पर बढ़ा है यह राज्य के लिए घातक है।उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार ने बंगलादेशीयो का घुसपैठ कराकर झारखंड में आदिवासी मुलवासी का शोषण करने का काम किया है। सत्ता में बैठे लोग ही आदिवासियों की जमीन को हड़प पर हैं। आज राज्य में छोटे-छोटे कामों के लिए आम जनता को चढ़ावा चढ़ाना पड़ रहा है। राज्य का कोई भी सरकारी कार्यालय में बिना चढ़ावा का किसी का कोई काम नहीं होता है। राज्य को चाहो और से लूटने वाले आज ज्ञान बांटते फिर रहे हैं। इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।राज्य की जनता सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कर चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!